भगवान अग्रसेनजी की जयंती का आरती के साथ किया शुभारंभ

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल
वृद्धजनों का शाल श्रीफल देकर अग्रवाल सभा द्वारा किया सम्मान
मीठा बनाओ प्रतियोगिता में शिप्रा अग्रवाल ने बाजी मारी
भगवान अग्रसेन जयंती समारोह पत्थलगांव अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अग्रसेन जी की 49 वी जयंती के अवसर पर पत्थलगांव अग्रवाल समाज द्वारा समाज के वृद्ध जनों का साल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर आशीर्वाद लेते हुए सम्मान किया गया ।अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा वृद्ध जनों को बाजे गाजे के साथ उनके निवास स्थान पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, राम लाल अग्रवाल, प्रयागराज अग्रवाल, बिरजू अग्रवाल,जग्गी सेठ, रामनिवास जिंदल, सुंदर गर्ग, सतीश पार्षद, ललिता बंसल, चंदा गर्ग ,कमला देवी ,कुसुम गर्ग सहित महिला मंडल एवं अग्रवाल सभा के काफी लोग साथ थे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हमारे द्वारा कई सालों से वृद्धजनों का सम्मान किया जा रहा है वृद्धजनों के सम्मान से हमारा समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है एवं वृद्धजनों के आशीर्वाद लेकर कोई भी कार्य करने से शक्ति मिलती है ।आज अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन भवन में मीठा बनाओ प्रतियोगिता ,दुबड़ी का पाटा सजाओ प्रतियोगिता ,अग्र डांसिंग प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं ।

मीठा बनाओ प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज के 15 लोगों से ज्यादा प्रतियोगियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई जिसमें सभी प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक मीठा बनाने का हुनर पेश किया गया जिसमें शिप्रा अग्रवाल पति सुनील अग्रवाल प्रथम, पूजा अग्रवाल पति टिशु अग्रवाल द्वितीय ,श्वेता गोयल पति अमित गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

वही दुबडी के पाटा सजाओ प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष मित्तल सहित सभी सदस्य कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए दिन रात मेहनत में जुटे हुए हैं।




