सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा गोताखोरों के द्वारा अथक प्रयास के बाद मिला छात्र का शव

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
दोस्तो के साथ नदी नहाने गये एक छात्र का पाँव उस वक़्त फिसल गया जब वह सेल्फी ले रहा था । पाँव फिसलते ही छात्र नदी के बहाव में जा फँसा । 24 घण्टे बाद गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से छात्र का शव नदी से बरामद किया गया।
छात्र का नाम ऋषभ वर्मा बताया जा रहा है जो पत्थलगाव के पालीडीही का रहने वाला है । रविवार को वह अपने दोस्त के साथ पत्थलगाँव के किलकिला स्थित मांड नदी नहाने आया था ।नहाने के दौरान मृतक छात्र सेल्फी ले रहा था तभी वह अचानक अनबैलेन्स होकर नदी के बहाव में चला गया ।
नंदी में बहते ही वहां पर अफरा तफ़री मच गई । नदी से बाहर निकालने वहां मौजूद लोगों ने पूरी कोशिश की लेकिन जब सफलता नहीं मिली तब गोताखोरों को बुलाया गया । रविवार को सारा दिन मशक्कत करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो सोमबार को फिर से कोशिश की गई।सोमबार की दोपहर किसी तरह उसके शव को बरामद किया गया।मृतक 10 वीं का छात्र है। पुलिस द्वारा सबको अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button