तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करों पर गिरा रही गाज दो आरोपी 23 किलो गांजा के साथ हुंडई i20 कार को दबोचा पत्थलगांव की घटना के बाद पुलिस ने की चेकिंग सख्त

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव मामला इस प्रकार है कि दिनांक 19.10.2021 के प्रातः में लावाकेरा चेक पोस्ट में तैनात पुलिस स्टॉफ द्वारा प्रत्येक वाहन को रोककर बारीकी से तलाशी की जा रही थी, उसी दौरान लगभग 08ः30 बजे ओडिसा की ओर से आ रही सफेद कलर की हुंडाई आई 20 कार क्रमांक CG 13 C 8281 को रोककर बारीकी से तलाशी लेने पर कार में सवार 02 व्यक्ति से कार की डिक्की से प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा 23 पैकेट में कुल 23 किलोग्राम को पुलिस द्वारा जप्त कर तस्करी में संलिप्त आरोपीगण 1-मनोज विस्वकर्मा एवं 2-मेघा कश्यप को अभिरक्षा में लिया गया, तस्करी में संलिप्त कार ड्राईवर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को झारसुगुड़ा (ओडिसा) से क्रय कर छतरपुर (मध्य प्रदेष) ले जाना बताये। प्रकरण में गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को जप्त कर *आरोपीगण 1-मनोज विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पाय थाना राजनगर जिला छतरपुर (म.प्र.) एवं 2-मेघा कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी गोसलपुर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर (म.प्र.)* को दिनांक 19.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में आरोपीगणों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना में उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, प्र.आर. पिछारू राम भगत, आर. शैलेन्द्र मिंज, आर. रिझन राम भगत, आर. वेद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




