नाबालिक से मोबाइल यूनिट के डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म कोतबा पुलिस चौकी द्वारा डॉक्टर ईलिया नायक को किया गिरफ्तार

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
मामला कोतबा चौकी का है जहां पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के निर्देशन पर कोतबा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देते हुए जबरन संबंध बनाने के आरोपी डॉक्टर इलिया नायक मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा ।मामला इस प्रकार है कि नाबालिक लड़की की तबीयत खराब होने की वजह से उसके द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट जो गांव-गांव घूम कर इलाज किया जाता है के पास पहुंची थी जहां डॉक्टर इलिया नायक द्वारा नाबालिक का तबीयत खराब होने के कारण इलाज किया गया एवं दवा दिया गया इसके बाद दूसरे दिन नाबालिक छात्रा अपने स्कूल से वापस लौट रही थी जहां पहले से ताक लगाकर मोटरसाइकिल में खड़े मोबाइल यूनिट के डॉक्टर इलिया नायक द्वारा नाबालिक छात्रा को रोक कर तबीयत के बारे में पूछते हुए उसे घर छोड़ने की बात कही नाबालिक छात्रा ने डॉक्टर समझकर उसके साथ मोटरसाइकिल में बैठ गई जहां डॉक्टर द्वारा मोटरसाइकिल काफी तेज गति से चलाते हुए उसके घर से मोटरसाइकिल पार कर दिया जहां नाबालिक छात्रा द्वारा डॉक्टर से कहा गया कि मेरा तो घर पार हो गया तुम मुझे कहां लेकर जा रहे हो जिस पर डॉक्टर ने भालू खार जंगल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया एवं धमकी दी गई थी किसी को इस बात की जानकारी देने पर जान से हाथ धो बैठोगे लगातार नाबालिक छात्रा को डॉक्टर द्वारा फोन पर बातचीत करते हुए शादी का झांसा दिया जाते रहा एवं अगस्त महीने में नाबालिक लड़की के गर्भ ठहर जाने पर उसके द्वारा दवा देकर गर्भ गिरा दिया गया एवं नाबालिक द्वारा लगातार शादी की बात कहने पर उसके द्वारा शादी से मुकरते हुई बातचीत बंद कर दी गई ।जिसके बाद नाबालिक लड़की ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई जहां पुलिस द्वारा मामला कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा।





