: नशेड़ी बना खून का प्यासा … पुलिस के पास जाने के बाद भी नहीं बची जान, पत्नी को उतारा मौत के घाट…

पत्थलगांव/जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। पैसा नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीट- पीटकर मौत की नींद सुला दिया। यह पूरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के चम्पा गांव की बताई जा रही हैं।

दोनों ने की थी लव मौरिज…
उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि, पत्नीमृतिका और मुकेश की लव मैरिज हुई थी और दोनों साथ मेंरह रहे थे। शराब पीने के लिए मुकेश ने अपनी पत्नी से पैसेमांगा। लेकिन जब पत्नी ने पैसा नहीं दिया तो दोनों के बीचविवाद शुरू हो गया। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि,मुकेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिसके बादपत्नी थाने में शिकायत करने गई थी।

थाने में शिकायत के बाद क्याहुआ…
पीड़ित महिला की शिकायत पर सन्ना पुलिस ने उसे एमएलसी के लिए भेज दिया था। उसके बाद महिला घर चली गई थी। घर जाने के बाद दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद मुकेश ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button