ऑपरेशन आघात” का वार: रायगढ़ में तंबाकू माफिया पर करारा प्रहार, एक दिन में 80 केस, 16,200 का जुर्माना!
Butterfly Bliss” में हुक्का पार्टी पर रेड, मैनेजर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात” का वार: रायगढ़ में तंबाकू माफिया पर करारा प्रहार, एक दिन में 80 केस, 16,200 का जुर्माना
मुकेश अग्रवाल
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत तंबाकू और हुक्का कारोबारियों पर ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया। एक ही दिन में 80 प्रकरण दर्ज कर 16,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया—साफ संदेश, अब बर्दाश्त नहीं होगा सार्वजनिक जगहों पर धुआं और जहर!
? “Butterfly Bliss” में हुक्का पार्टी पर रेड, मैनेजर गिरफ्ता
सम्बलपुरी रोड स्थित Butterfly Bliss गार्डन/रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। यहां बिना अनुमति हुक्का परोसा जा रहा था। मौके से हुक्का पॉट, फ्लेवर तंबाकू और अन्य सामग्री जब्त कर मैनेजर चंदन कुमार पत्रो पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बस स्टैंड से बाजार तक चला ताबड़तोड़ अभियान
पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, बाजार, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में सघन जांच की। पान दुकानों पर नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर तुरंत चालानी कार्रवाई की गई।
? कहां कितनी कार्रवाई? एक नजर में:
तमनार: 27 केस – ₹5,400
धरमजयगढ़: 17 केस – ₹3,400
लैलूंगा: 16 केस – ₹3,200
छाल: 11 केस – ₹2,200
कापू: 7 केस – ₹1,400
कोतरारोड़: 2 केस – ₹600
एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश“ऑपरेशन आघात जारी रहेगा… नियम तोड़ने वालों पर अब हर दिन पड़ेगा पुलिस का वार!”




