रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी राधेश्याम रठिया का जशपुर क्षेत्र में धुआंधार दौरा

मुकेश अग्रवाल/जशपुर : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया 22 अप्रैल दिन सोमवार को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे,उक्ताशय की जानकारी देते हुवे ओम प्रकाश सिंहा जिला संयोजक विधानसभा जशपुर ने बताया कि लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया दिनांक 22 अप्रैल 2024 (दिन सोमवार) को सुबह 11.30 से 2.00 बजे दोपहर तक जशपुर ग्रामीण मंडल में विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे,यहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा के नेतृत्व में सुबह 11.30 बजे लोदाम,दोपहर 12.30 बजे लोखण्डी और दोपहर 01.30 बजे आरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो जनता से रूबरू होंगे। इसी प्रकार जशपुर शहर मण्डल में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में भागलपुर में दोपहर 03.30 बजे,डीपा टोली में शाम 04.30 बजे, कदमटोली में शाम 05.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार पुनः जशपुर ग्रामीण मंडल के नीमगांव में शाम 06.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्यासी शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम प्रभारी भी नियुक्त किया गया है,जिसमें लोदाम हेतु संजय गुप्ता,लोखंडी हेतु महेश पांडे,आरा हेतु मंगलनाथ सिंह,भागलपुर हेतु श्रीमती रजनी प्रधान, डीपाटोली हेतु नितिन राय,कदमटोली हेतु अनुज भगत और निमगांव हेतु श्रीमती शारदा प्रधान को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button