पत्थलगांव रामनवमी के अवसर पर शहर।में निकली भब्य श्री राम भगवान की झांकी बाइक रैली के साथ हुई रामनवमी के शुरुआत क्रेन डीजे को देखने के लिए शहर के लोग उमड़े

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

Related Articles

रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर में पत्थलगांव के तीनों मार्गो में निकली भब्य श्री राम भगवान की झांकी शाम के साढ़े चार बजे सत्यनारायण मंदिर से धूमधाम के साथ निकली श्री राम भगवान की झांकी इस झांकी में क्रेन में लगाये गए डीजे को देखने शहर वासी सड़को में खड़े रहे वानर सेना, के साथ शहर के लोग बाजे गाजे के साथ सड़को में नाचते गाते देखे गए पहली बार पत्थलगांव शहर में इतना भब्य श्री राम भगवान की झांकी निकली जिसके लिए महीने भर से श्री राम सेवा समिति के लोग जी जान से जुटे हुए थे सभी ने रात दिन एक कर रामनवमी के झांकी को भब्य बनाने में लगे रहे शहर के लोग इस रामनवमी के झांकी को देखने काफी दिन से इंतजार कर रहे थे


बाइक रैली में सैकड़ो लोगों ने निभाई अपनी हिस्सेदारी
रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों ने बाइक रैली डीजे की धुन पर निकली बाइक रैली में राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए डीजे की धुन पर थिरक रहे थे राम भक्त भगवा वस्त्र धारण किए हुए एक ड्रेस में काफी मनमोहक नजर आ रहे थे।


पत्थलगांव पुलिस भी दिखी चुस्त सुबह से ही शहर में गस्त करती रही शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक के लिए बड़े वाहनो को शहर से बाहर ही रोक दिया गया था ।
रात्रि को रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम सेवा समिति ने बस स्टैंड में महा आरती का आयोजन धूमधाम से किया इस आयोजन को देख कर शहर के साथ आसपास के गाँव वाले काफी दूर दूर से पहुँचे थे शहर में हुए इस भब्य आयोजन को शहर के सभी लोगो ने खुब सराहा

रामनवमी झांकी में राम जन्म उत्सव पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा गुड चने का प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button