भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में आज भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 में जयंती पत्थल गांव में भव्य एवं धूमधाम से बनाई गई

बाबा साहब की जयंती के लिए समाज के लोगों के द्वारा पत्थलगांव के जशपुर रोड ,रायगढ़ रोड, अंबिकापुर रोड से होते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में हाथों में ध्वज लिए बाबा अंबेडकर साहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने का भी संकल्प सभी द्वारा लिया गया। रैली में समाज के सभी लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।
बाबा साहब अंबेडकर की झांकी निकाली गई जिसमें समाज के सैकड़ो लोगों में अपनी हिस्सेदारी निभाई। डीजे की धुन पर समाज के महिलाएं ,बच्चे थिरकते रहे वहीं युवाओं में जोश भरकर “बाबा साहब अमर रहे” के नारो से डीजे की धुन पर रखते रहे।