पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की शिरकत सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के म्यूजिकल बैंड से किया गया स्वागत पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू महाराज के भाई सहित सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर किया भाजपा प्रवेश

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव मैरिज गार्डन हॉल में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन पहली बार पत्थलगांव मुख्यमंत्री बनने के बाद हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत मैरिज गार्डन में सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम के बच्चों के म्यूजिकल बैंड द्वारा किया गया जहां सेंट जेवियर स्कूल के म्यूजिकल बैंड के बजाने के तरीकों को देखकर विष्णु देव साय गदगद हो गए विष्णु देव साय के स्वागत के बाद सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा भारत के राष्ट्रगीत को बैंडक्षकी धुन पर गया गया इसके पश्चात आगंतुक अतिथि व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत पुष्पाहार से किया गया ।पत्थलगांव के आठों मंडल के मंडल अध्यक्ष द्वारा विष्णु देव साय का फूल माला से विशेष स्वागत किया गया ।पूरे पंडाल स्थल पर “अबकी बार मोदी सरकार” “अबकी बार 400 पार” के नारों से पूरा स्थल गूंजायमान होते रहा।

मंच को सम्बोधित करते हुवे प्रबल प्रताप ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ जैसा है। जहां हम सब मोदी परिवार के सदस्य है। अबकी बार 400 पार का नारा सच करने आए हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम को कार्यकर्ताओं की सच्ची मेहनत का परिणाम बताया। प्रबल ने 2013 के चुनाव में अपने पिता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के मूंछों को दांव लगाकर सरकार बनाने की घटना को याद किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सत्ता में आने के बाद विष्णु साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि देश का कोई परिवार ऐसा नहीं है जो मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़ा नहीं हो। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़कर आनेवालों का स्वागत किया। सम्मेलन को बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी कृष्णा राय,लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने विचार रखे और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार की लीड दिलाने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस द्वारा पिछले चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र में कई लोक लुभावने वादे कर जनता से काफी वोट बटोरे पर सत्ता में बैठते ही कांग्रेस ने लोगों के साथ खूब छलावा किया खूब ठगा, खूब धोखाधड़ी की ।प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए भारी जनादेश का अपमान किया जिसका करारा जवाब आप सभी लोगों ने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर किया और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलना भी नहीं देना है कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकना है ।आज पत्थलगांव में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बातें कहीं ।


श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव हो चला है “कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है” उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाउ वैष्णव का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक भरी सभा में भूपेश बघेल की उपस्थिति में सुरेंद्र ने कहा कि भूपेश जी में तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहा लेकिन आपसे मिलने के लिए मुझे एक बार भी समय नहीं दिया गया कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता की कोई इज्जत नहीं है लेकिन हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन कि उनकी सरकार को हुए हैं उनकी सरकार ने मोदी के गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं शपथ लेने के दूसरे दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर₹3100 क्विंटल धान की कीमत दी ।श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य की अंतर की राशि एक मुस्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किया बल्कि महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर कर दी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय ने कहा कि मैं पत्थलगांव से विधायक का चुनाव लड़ा हूँ लेकिन आज दिख रहा है कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं आमसभा है क्योंकि आप लोगों की संख्या देखकर कह रहा हूँ। इस चुनाव में देश के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मेरा सौभाग्य था कि उनके पहले कार्यकाल में मुझे राज्यमंत्री बनने का मौका दिया गया।उन्होंने पहला पांच साल गरीबों के लिए काम किया। शौचालय,उज्ज्वला योजना, जनधन खाता खोलने जैसे अनेक काम किए। 2014 में अकेले बीजेपी को 282 और 2919 के चुनाव में 303 सीट अकेले बीजेपी को मिली। मोदी के नेतृत्व में राममंदिर बना, धारा 370 हटाए,सीएए लागू किया और ट्रिपल तलाक बिल पास हो गया।हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ाया कि अमेरिका,चीन,फ्रांस के प्रमुख मोदी से हाथ मिलाने के लिए आगे आते हैं। यह हर भारतवासी का सौभाग्य है की जिन देशों में देश को अलग नजरिया से देखा जाता था। वही आज मोदी के आने के बाद भारत देश को एक सम्मान के नजरिए से देखा जाता है पीएम मोदी ने भारत देश का गौरव बढ़ाया है। जो हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। इसका नतीजा साफ दिखाई देता है कि जहां हमारे प्रधानमंत्री मोदी पहुंचते हैं वह देश मोदी मय हो जाता है।
पाकिस्तान मोदी की कार्रवाई देख चुका है।उसने अभिनन्दन को सम्मान भारत को वापस लौटाया।हम आर्थिक मोर्चे पर 11 वें नम्बर से 5 वें नम्बर पर पहुंच गए हैं। राधेश्याम राठिया के घर में बासी खाया हूँ।राठिया सरपँच से लेकर जिला पंचायत तक पार्टी के प्रति धैर्यवान रहकर काम करते रहे। राधेश्याम छर्राटाँगर गांव के गौंटिया हैं।जिन्हें अधिक से अधिक वोटों से 7 मई को भारी बहुमत से जितावें।
सीएम ने कांग्रेस के पिछले शासनकाल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। 2023 में इसलिए भूपेश बघेल को परिणाम भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि दारू दुकान में दो कैश काउंटर था एक सरकार के खजाने में तो दूसरा कैश कांग्रेस के सोनिया गांधी,राहुल गांधी के पास भेज रहे थे।महादेव एप्प पर सट्टाबाजी कराने के लिए 508 करोड़ लेने के मामले में भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज है। यही कारण है कि इनके भ्रष्टाचारी नेता अब जेल में मच्छर कटवा रहे है।
चरणदास महंत को अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है जिन्होंने मोदी का सिर फोड़ने के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में वोट मांगा,जो काफी निंदनीय है और इसका बदला लेना है। इस बार छग में कांग्रेस को खाता खोलने नहीं देंगे प्रदेश के 11 के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान कई लोग भाजपा को समर्थन देते हुवे भाजपा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा से हमने राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्याशी हैं मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाई राधेश्याम को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीतना है ।श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय सांय करेंगे भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है कांग्रेस में भगदड़ सी मच गई है ।श्री साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी,भाजपा नेता प्रबल सिंह जूदेव, कृष्णा राय,शौर्य प्रताप सिंह जी देव भाजपा जिला, अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,सत्यानंद राठिया,मनीष सिसोदिया,गोपाल भामरा विजय अग्रवाल रायगढ़, प्रबोध मिंज, सुनील अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष,सालिक सायसहित सभी उपस्थित थे।
सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस से भाजपा प्रवेश किया


आज भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु व्यवसाय के सामने कांग्रेस के ब्लॉक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हुआ कांग्रेस के आधार स्तंभ स्वर्गीय सतनारायण शर्मा के भाई गणेश शर्मा बसंत शर्मा वकील बैरागी वकील ,राजेश पटेल वकील सहित दर्जनों वकील सचिन सामंत शंकर गुप्ता, आनंद सिंह जितेंद्र साहू घनश्याम अग्रवाल ऋतिक अग्रवाल आप पार्टी ,जगमोहन नाग सरपंच काडरो, यदु मणि यादव एवं साथी महेशपुर सहित सैकड़ो कांग्रेसी लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया।




