आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल के ससुर के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को खिलाया न्योता भोज

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव के आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती तनु ठाकुर के ससुर प्रभु चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालयीन बच्चों को न्योजा भोज कार्यक्रम के तहत स्वादिष्ट भोजन कराया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल गए.इस मौके पर स्कूल के शिक्षक समेत क्षेत्र के पत्रकारगण भी न्योता भोज ग्रहण किये. श्रीमती तनु ठाकुर एव उनके पति ओम सिंह ठाकुर ने बताया की इंसान के जीवन में जरूरतमंद की सेवा का मकसद होना चाहिए। सेवा से ही आत्मसंतुष्टि मिलती है। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रभु चरण सिंह के सुपुत्र ओम सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है. उपस्थित शिक्षको ने बताया की न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगो मे समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। कोई भी ग्रामीण जन अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्योता भोज शासकीय विद्यालय् मे करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button