पत्थलगांव विधानसभा में पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कल मोदी जी के अबकी बार, चार सौ पार के नारे को जमीनी हकीकत में साकार करने विष्णु देव साय कार्यकर्ताओं को करेंगे रिचार्ज -गोमती साय



मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव मैरिज गार्डन में लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए पत्थलगांव विधानसभा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है कार्यकर्ता सम्मेलन की आयोजन के लिए मैरिज गार्डन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय सुबह बगिया से अपने कार्यक्रमों को करने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा 12:00 बजे पत्थलगांव हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचेंगे जहां से कार द्वारा मैरिज गार्डन पहुंचकर पत्थलगांव का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को रिचार्ज करेंगे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर तक के भी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात विष्णु देव साय अपने आगे कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे ।कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा की कोर कमेटी व कोर कमेटी प्रबंधन समिति की बैठक रखी गई है। कार्यक्रम में जिला स्तर के जनप्रतिनिधि मुख्य कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय मौजूद रहेंगी