पत्थलगांव मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा माता शीतला की गई पूजा अर्चनामाता शीतल की पूजा के लिए लगी लंबी-लंबी कतारे



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा माता शीतला की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही लंबी लंबी कतारे सत्यनारायण मंदिर स्थित शीतला मंदिर में लगी हुई थी मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने पूरे श्रृंगार को पहन कर शीतल जल से बासी मीठे चावल बनाकर व मूंग दाल की धोक लगाई गई ।

ऐसी मान्यता है कि माता शीतला की बासी मीठे चावल से पूजा अर्चना करने पर परिवार में चेचक, छोटी माता, बड़ी माता का प्रकोप से परिवार बच्चा रहता है ।आज सत्यनारायण मंदिर स्थित माता शीतला के मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई नजर आने लगी थी।
