लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना तुमला के चौकी कोल्हेनझरिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जशपुर पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए तुमला थाना अंतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव के मददेनजर रखते हुए गाड़ियों का सघन चेकिंग करने के लिए निर्देश दिए साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल भी मौजूद रहे। आगामी लोकसभा चुनाव के देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कभी भी किसी भी थाने का एवं पुलिस चौकी का निरीक्षण करने की बात कही एवं चुनाव में लापरवाही  बरतने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button