निर्वाचन अधिनियमों एवं निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू संचालन के लिए आयोजित किया गया टेस्ट परीक्षारिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर और सहायक निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारियों की ली गई टेस्ट टेस्ट में बगीचा एसडीएम प्रथम, तहसीलदार जशपुर द्वि़तीय एवं पत्थलगांव तहसलीदार तृतीय स्थान पर रहे

जशपुरनगर मुकेश अग्रवाल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट मंत्रणा सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर और सहायक निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारियों की निर्वाचन अधिनियमों एवं निर्वाचन से संबंधित कार्यो के सुचारू संचालन के लिए टेस्ट आयोजित किया गया। जिससे आगामी विधान सभा निर्वाचन में सौपे गए दायित्वों को अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
आयोजित टेस्ट परीक्षा में बगीचा एसडीएम आर.एस.लाल प्रथम, जशपुर तहसीलदार सुशील कुमार सेन द्वितीय स्थान, पत्थलगांव तहसीलदार सुनील अग्रवाल तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। कलेक्टर ने टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित गार्डलाईन एवं नियमों को बेहतर तरीके से अध्यायन कर कार्य संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button