पत्थलगांव पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

मामला इस प्रकार है कि दिनांक 01.09.2023 को प्रार्थी फागुराम पिता स्व. जीतु राम उम्र 75 वर्ष साकिन दुराबहार गौटियापारा थाना पत्थलगांव जबानी मर्ग इंटीमेशन चॉक कराया कि आरोपी ईश्वर राम बंजारा दिनांक 31.08.2023 को प्रार्थी को शाम 04:00 बजे करीबन अपने घर में शराब पीने के लिये बुलाया था तभी कुछ देर बाद प्रार्थी की पत्नी सुमित्रा बंजारा अपने पति फागु राम को बुलाने के लिये ईश्वर बंजारा के यहां गई और फागु राम को ईश्वर बंजारा के द्वारा दिया हुआ शराब डाला हुआ गिलास को तुम दवाई खाते हो मत पियो बोलकर लात मार दी जिसके बाद प्रार्थी व उसकी पत्नी अपने घर चले गये रात्रि करीब 08:00 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर घर के अन्दर थे तभी लवसिंह बंजारा अवाज दिया तभी प्रार्थी दरवाजा खोला तो देखा लवसिंह बंजारा के साथ में ईश्वर बंजारा भी था लव सिंह बोला कि तुम लोग मुझे गाली क्यों दे रहे हो तभी प्रार्थी की पत्नी मृतिका रामायण को लाकर कसम खाने लगी जिसके बाद ईश्वर बंजारा प्रार्थी व उसकी पत्नी को हाथ पकड़कर घसीटते हुये बाहर ले आया। प्रार्थी को घर के बाहर बबूल पेड़ के पास छोड़ कर प्रार्थी की पत्नी सुमित्रा बंजारा को घसीट कर रोड में ले गया और आरोपी ईश्वर बंजारा किसी ठोस वस्तु से प्रार्थी की पत्नी के सिर में मार दिया चोट लगने से सुमित्रा बंजारा रोड में गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई है की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन कर व आरोपी ईश्वर बंजारा के विरूद्ध अपराध धारा सदर 302,212,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के गिरफ्तारी में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डी० रविशंकर, अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, पुलिस अनु० अधिकारी पत्थलगांव हरिश पाटिल के उचित मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी दुबे ने आरोपी गिरफ्तारी के लिये टीम बनाकर अलग अलग ठिकानों में रेड कार्यवाही की गई। जो कि इस दौरान पता चला कि आरोपी ईश्वर बंजारा भिलाई में कहीं छिपा है। जिसे थाना प्रभारी दुबे के नेतृत्व में भिलाई से पकड़ कर लाया गया एवं आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को भगाने एवं छिपाने में सहयोग करने वाले गुलशन बंजारा एवं कुलदीप बंजारा को भी धारा 212 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जप्त की गई है। हत्या के आरोपी ईश्वर बंजारा पिता स्व. पाण्डे राम बंजारा उम्र 37 वर्ष साकिन बटुराबहार गौटिया पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।