तमिलनाडु के मंत्री उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर आज पत्थलगांव पुलिस थाने में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने एफआईआर के लिए सौपाज्ञापन



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने चेन्नई से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा रखा है. बीते शनिवार को उन्होंने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि यह धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. उदयनिधि ने कहा कि सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा.
उदयनिधि ने अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की. उन्होंने कहा कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है. उदयनिधि के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों ने उनपर हमले तेज कर दिए हैं. हिंदू सेना ने इस बयान पर उदयनिधि के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है पत्थलगांव में भी आज भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन के साथ पत्थलगांव थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौपा है।.पत्थलगांव में जशपुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ,युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अवधेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अरुण यादव, सोनू साहू, निखिल सिंघल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

