तपकरा में चोरी मामले पर पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह को किया निलंबित



जशपुर /मुकेश अग्रवाल
जिला जशपुर के अंतर्गत थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटित घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी से थाना तपकरा में पदस्थ उ.नि. हरिशंकर सिंह को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 02.09.2023 को निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर में संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।