चंद्रयान 3 की सफलता, भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय पल। सांसद गोमती साय

मुकेश अग्रवाल

फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने चंद्रयान 3 अभियान के तहत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक लैंडिंग करने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर विक्रम लैंडर उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बना है। चंद्रयान 3 की सफलता, भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय पल है।
प्रधानमंत्री जी ने सही ही कहा है कि चंदा मामा दूर के नही अब टूर के होंगे। हमारे वैज्ञानिकों ने अपने अथक प्रयास से एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। इन सभी वैज्ञानिकों को मैं सलाम करती हूँ और उनके साथ पूरे देशवासियों को बधाई देती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button