पत्थलगांव युवा मोर्चा का अनूठा प्रदर्शन
कांग्रेस द्वारा पत्थलगांव जिले छलावा को लेकर रामपपुकार सिंह विधायक नाम का बांटा लालीपॉप



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव युवा मोर्चा ने आज पत्थलगांव शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों को भूपेश बघेल और रामपुकार सिंह लॉलीपॉप नाम का चॉकलेट बाटा। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा की 2018 के चुनाव में विधायक जी ने कहा था कि में विधायक बना और मेरी सरकार बनी तो पत्थलगांव को सवर्प्रथम जिला की सौगात मिलेगी पर आज तक पत्थलगांव जिला नही बनाया जिला बनाने के नाम पर विधायक जी ने पत्थलगांव के क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांषु शर्मा ने कहा क्या फिर चुनाव में विधायक रामपुकार सिंह कांग्रेश प्रत्यासी बने तो जनता को ठगने का काम करेंगे पर पत्थलगांव की जनता इस बार इन्हें सबक सिखायेगी और कांग्रेश को चुनाव मै हराकर सबक सिखाएगी । अनोखे प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा पत्थलगांव शहर मण्डल और ग्रामीण मण्डल के बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे।
