पुलिस ने रात को पकड़ा गेहूं, सुबह निकला चावल मामलापढे

पत्थलगांव
पत्थलगांव बीटीआई चौक के समीप पुलिस के रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध रूप से चावल भरे दो ट्रक को पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जब पूछताछ करना शुरू किया तो चालक द्वारा गोलमाल जवाब देने पर थाने लाया गया बाद में पूरी रात थाना परिसर में संदिग्ध दोनो ट्रक को रखा गया वही शुक्रवार दोपहर को बिना पुख्ता जानकारी जुटाए पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस के रात्रि गश्त में जब दोनो संदिग्ध ट्रक को पूछताछ के लिए रोका तो चालक ने उन्हें गोलमाल जवाब देते हुवे ट्रक में गेहू होना बताया जिसके बाद जांच के दौरान ट्रकों में चावल लोड पाया गया। जिसके बाद दूसरे दिन दोपहर को आनन फानन में ट्रक मालिक द्वारा चावल का बिल प्रस्तुत कर ट्रकों को छुड़ा लिया गया प्रस्तुत किए गए बिल भी काफी संदिग्ध हो सकता है। साथ ही ट्रक चालक के कागजातो में भी झोलझाल की बात कही जा रही है।
पुलिस की भूमिका संदिग्ध
पुलिस पूरे मामले में गोलमाल जवाब देती नजर आ रही है अंबिकापुर निवासी की दोनो ट्रक को पुलिस पत्थलगांव से चावल लोडकर अंबिकापुर ले जाना बताया जा रहा है परंतु पत्थलगांव से अंबिकापुर चावल ले जाना काफी संदिग्ध है क्योंकि वर्तमान में राइस मिलों में कस्टम हेतु मिलों में चावल और धान की बेहद आवश्यकता है। इस छोड़े गए दोनों चावल से भरे ट्रक की जांच होने पर वास्तविक बात सामने आ सकती है।

Related Articles

जब पुलिस के द्वारा थाने लाये गए दो ट्रक के बारे में पत्थलगांव एसडीओपी पुलिस हरीश पाटिल से बात की गई तो उन्होंने बताया की दो ट्रक क्रमांक सीजी 13 ए भी, 7634, एवं सीजी 15 डीजी 3137, में भरा चावल आयुष बंसल पिता शशिकांत बंसल अंबिकापुर निवासी का लोड था जो पत्थलगांव से अंबिकापुर जा रहा था जिसे बीटीआई के समीप पूछताछ के लिए रोकने पर पर्याप्त कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर थाना लाया गया था ट्रक मालिक द्वारा शुक्रवार दोपहर को बंशल ट्रेडिंग के नाम से बिल प्रस्तुत किया गया है। जो प्रति ट्रक लगभग 10, टन चावल का बिल प्रस्तुत करने पर ट्रक को छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button