ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रेरित करने इग्निशन प्रोग्राम का आयोजन किया


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रेरित करने और महाविद्यालय की गतिविधियों से उनका परिचय करने हेतु इग्निशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना व राज्यगीत के साथ किया गया। महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, एन एसएस, रेड क्रॉस सोसाइटी, कैरियर गाइडेंस सेल, महिला विकास समिति के अलावा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। संस्था प्रमुख डॉ बी. के. राय द्वारा भारत के महान वैज्ञानिक व राष्ट्रपति श्री अब्दुल कलाम जी के जीवन का उदाहरण देते विद्यार्थियों को निश्चित लक्ष्य लेकर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। सभी विषयों के विभागाध्यक्ष द्वारा अपने विभाग व संबंधित प्राध्यापकों के बारे में जानकारी भी दी गयी। वरिष्ठ प्राध्यापक व छात्र संघ प्रभारी प्रो आर.एस. कांत द्वारा समय का सदुपयोग करने और नियमित कक्षा आने के लिए प्रेरित किया गया। राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी आर. पाटले ने विद्यार्थियों को होने वाले सभी कार्यक्रमों में सामने आने व भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पी. जी. के छात्र व सीनियर अंडर ऑफिसर ओंकार साय ने महाविद्यालय के अपने अनुभव व एन सी सी में भर्ती के बारे में बताया। प्रतिभावान एन एस एस स्वयंसेवक कौशल्या नाग ने अपने राज्य स्तरीय शिविर का अनुभव साझा किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी प्रभारी व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो अनुपमा प्रधान द्वारा किया गया। अंत में सी चन्द्रवंशी, राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में प्रो दीप्ति मिंज, प्रो विक्रांत मोदी, नीलम मंडावी, संजय बघेल, गीतांजलि प्रधान , जागृति पैकरा , शुबलया प्रधान, हूमी सिंह, सुनीता पटेल,दीपिका सर्पराज, बसंत यादव, संजय श्रीवास उपस्थित रहे। नवप्रवेशित छात्र छात्राओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से हमें कॉलेज को अच्छी तरह से जानने का मौका मिला और पढ़ाई करने की भरपूर प्रेरणा भी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button