विधायक और जिलाध्यक्ष की जोड़ी ने भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध, फरसाबहार क्षेत्र के 20 गावों के 451 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

मुकेश कुमार अग्रवाल

Related Articles

जशपुर

कुनकुरी विधानसभा के फरसाबाहर ब्लॉक में ईब नदी के तट पर स्थित पम्पशाला कंवर धाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज सैंकड़ों लोगों ने फिर से कांग्रेस जॉइन किया है।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि कुनकुरी विधायक यू डी मिंज की मौजूदगी में फरसाबहार क्षेत्र के 20 गावों के 451 लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली और सदस्यता लेने के बाद इन्हें गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया गया। आज कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित होकर और विधायक यू. डी. मिंज की सक्रियता और उनके काम ने लोगों का मन बदल दिया और सभी कांग्रेस प्रवेश किया है

ज्ञात हो कि इससे पहले फरसाबहार क्षेत्र के 52 लोगो ने कुनकुरी विधायक कार्यालय में आकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया था और इससे पहले सुंडरू गाव में तकरीबन 100 लोग कांग्रेस में शामिल हुए थे और आज 451 लोग ने कांग्रेस प्रवेश किया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों ने विधायक यू. डी. मिंज से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था दिखाई है जिनका आज विधायक यू. डी मिंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button