ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ये कार्यक्रम दो भाग में सम्पन्न हुआ। प्रथम भाग प्रातः7.30 बजे ध्वजारोहण हुआ ,इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में संस्था के प्राचार्य डॉ. बी के राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया । कु. प्रेमशिला नाग ,किरण एक्का, संगीता कुर्रे द्वारा राष्ट्रगान गाकर तिरंगा झंडा को सम्मान दिया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ओंकार साय के नेतृत्व में मार्च पास्ट करके देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगा झंडा को सलामी दी गई Iसंस्था के प्राचार्य डॉ राय ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता की लंबी इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा की स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ है, इन महान पुरुषों के देश के खातिर किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, इन बलिदानियों की त्याग, तपस्या,संघर्ष एवं समर्पण के भाव को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रमुख जिम्मेदारी हम सभी देशवासियों की है। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उद्बोधन के क्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर एस कांत ने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। इस भाग का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर पाटले द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की द्वितीय भाग में महाविद्यालय की जिम्नेजियम हाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । संस्था के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर एस कान्त के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पूजन के साथ शुरू हुआ ।इसके पश्चात सरस्वती वंदना कु. किरण एक्का एवं अन्य साथी के द्वारा किया गया , तत्पश्चाप राज्य गीत की प्रस्तुतीकरण कु. अंकिता बड़ा, कौशल्या नाग, विद्यानंद यादव, संध्या टाइगर एवं ममता केरकेट्टा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर देशभक्ति भाव से ओत प्रोत नृत्य एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुती छात्र- छात्राओं द्वारा दी गई। अतिथि प्राध्यापक डॉ. सुनित मिश्रा द्वारा स्वरचित देश भक्ति से युक्त कविता का वाचन किया गया। उदबोधन की कड़ी में अनिल सिंह अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र ने स्वतंत्रता के मूलभूत अधिकार के महत्व व उपयोगिता पर विचार साझा किया। सास्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रो. पाटले के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स श्री ओंकार साय ,NSS इकाई के स्वयं सेवक कु .नवीना यादव एवं विद्यानंद यादव के द्वारा किया गया Iअंत में आभार प्रदर्शन आइक्यूएसी प्रभारी सुश्री अनुपमा प्रधान द्वारा किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल ढंग से संचालन करने में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा Iइस अवसर पर डॉ. एस.के. मारकण्डे , प्रो.श्रीमती दीप्ति रानी मिंज , प्रो.जे.के. भगत, विक्रांत मोदी, मनमोहन किरवानी, अतिथि प्राध्यापक श्री शैलेन्द्र साहू ,संजय बघेल, नीलम मण्डावी, छबिल चंद्रवंशी , सुनील यादव, बसंत यादव,कु.सुबलया प्रधान , गीतांजली प्रधान, अल्पना कुजूर, सुनिता पटेल ,जागृति पैंकरा ,पूनम चौहान,श्रीमती हुमी सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button