नागरिक इलेवन के कप्तान यू.डी मिंज ने किया पहला गोल और सरफ़राज़ आलम के दूसरे गोल ने तय कर दी जीत*सदभावना मैच में मैन आफ द मैच संसदीय सचिव यू. डी. मिंज बने *स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सद्भावना फुटबॉल मैच में नागरिक इलेवन ने प्रशासन को 2-1 गोल से हरायाबारिश में भीगते भीगते खिलाड़ियों ने किया फुटबाल का प्रदर्शन

जशपुर/मुकेश अग्रवाल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में सद्भावना फुटबाॅल मैच खेला गया। इसमें नागरिक इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नागरिक इलेवन की ओर से संसदीय सचिव यू डी. मिंज एवं प्रशासन इलेवन की ओर से संयुक्त कलेक्टर आर एस चौहान ने नेतृत्व किया
मैच शुरू होने के पहले से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई थी, इसके बावजूद इसके मैच जारी रहा।

मैच शुरू होने के 10 मिनट बाद ही नागरिक इलेवन के कप्तान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पहला गोल दागा। दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने एक -एक गोल दागा. नागरिक इलेवन के सरफ़राज़ आलम ने दूसरा गोल किया वहीँ प्रशासन इलेवन के एसडीओपी शेर बहादुर सिँह के द्वारा एक गोल किया मैच समाप्ति तक नागरिक इलेवन 2-1 से आगे रही और मैच जीत लिया

मैच समाप्ति पर विजेता और उपविजेता टीम नागरिक इलेवन को शील्ड प्रदान किया गया मैन आफ द मैच संसदीय सचिव यू. डी. मिंज को दिया गया

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , उपपुलिस अधीक्षक राकेश देवांगन, बीईओ एमजेडयू सिद्दीकी, तहसीलदार, जिला खेल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर मरकाम, पत्रकार प्रेम प्रकाश शर्मा, ,अमानउल्ला मालिक, सुनील सिन्हा, रविंद्र थवाईत, तरुण शर्मा, संजीत यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button