पत्थलगांव में आन बान शान के साथ फहराया गया तिरंगा
कांग्रेस कार्यालय में विधायक राम पुकार सिंह ने फहराया तिरंगा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में 76 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जहां सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।सरस्वती शिशु मंदिर, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, शासकीय बालक हाई स्कूल सहित सभी स्कूलों ने तीनों मार्गों पर भारत माता की जय के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सभी स्कूलों के बच्चे स्कूली ड्रेस में मौजूद रहे ।पत्थलगांव कांग्रेस कार्यालय में विधायक राम पुकार सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया ।संदेश वचन के पश्चात पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हर गोविंद अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बलिदान की याद के साथ उनसे प्रेरणा देने की बात कही गई। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार, कुलविंदर भाटिया ,नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह सहित सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एवं प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
पत्थलगांव नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ध्वजारोहण किया। सिविल अस्पताल पत्थलगांव में बीएमओ जेम्स मिंज पुलिस थाना पत्थलगांव में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने ध्वजारोहण किया। लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में पवन अग्रवाल डायरेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया क्यों।

