फरसाबाहर क्षेत्र के 55 भाजपा नेताओं का कांग्रेस प्रवेश,विधायक यू.डी. मिंज और कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने कराया कांग्रेस प्रवेश

सीएम भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित, कहा विधायक यू. डी. मिंज ने किया है काम

कुनकुरी/पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों ने भाजपाई नेताओं को कांग्रेस की ओर ले आया आज उन्होंने विधायक यू. डी. मिंज और जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के समक्ष फरसाबाहर क्षेत्र के 55 भाजपा समर्थित नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया ज्ञात हो कि सभी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले भाजपा के गढ़ फरसाबाहर से है जिन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था दिखाई है
विधायक यू. डी मिंज के समर्थकों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया

कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं ने कहा कि विधायक यू. डी. मिंज की जनता के प्रति समर्पित और क्षेत्र के लिए लगातार काम कर रहें है विकास कार्यों से उनका मन परिवर्तित हो रहा है और विधायक की कार्यशैली से आकर्षित होकर भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस प्रवेश किये है । विधायक यूडी मिंज लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से जुड़े हुए हैं और उनकी कर्मठता के कारण आज विकास के कार्य हो रहे हैं क्षेत्र की जनता को ऐसे ही सक्रिय जन जन तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझ कर उसी अनुरूप काम करें। मैं उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित हूँ और कांग्रेस के साथ अपनी आगे की शुरूआत कर रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button