प्रधानमंत्री लाभार्थी सम्मेलन पहुँचे भाजपा नेता विजय आदित्य सिँह जूदेव

Related Articles

कुनकुरी/मुकेश अग्रवाल
जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम जामचुवा में प्रधानमंत्री लाभार्थी सम्मेलन भाजपा नेता विजय आदित्य सिँह जूदेव शामिल हुए
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय मंडल महामंत्री तूलाधर यादव मंडल उपाध्यक्ष उमेश यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता बालेश्वर यादव जी भाजयूमो मंडल अध्यक्ष विकाश नाग जी उपाध्यक्ष मयंक सहाय महामंत्री उत्तम विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए

विजय आदित्य सिँह जूदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से उनकी जिदगी में भारी बदलाव आया है। किसी न किसी योजना का उन्हें बड़े स्तर पर लाभ मिला है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button