अभाविप ने किया स्वामी विवेकानंद जी का प्रतिमा अनावरण



मुकेश अग्रवाल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव जिला जशपुर द्वारा पत्थलगांव शहर के बीचो बीच स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी का प्रतिमा अनावरण किया ,यह कार्यक्रम सबसे पहले सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में शुरू हुआ जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी, अभाविप नगर अध्यक्ष पवन यादव जी , नगर सहमंत्री अमन गुप्ता जी, कार्यक्रम के इसी कड़ी में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, दीप प्रज्वलन के पश्चात् इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया जी द्वारा उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि इस 21वीं सदी के युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग को अपनाना चाहिए तथा जिस प्रकार युवा काल से ही स्वामी विवेकानंद जी ने अपने देश अपने समाज के लिए सब कुछ त्याग दिया इसी प्रकार से आज के युवा को आगे आकर स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए,आगे उन्होंने कहा कि आज का दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव के लिए ऐतिहासिक दिन है क्यों की पत्थलगांव इकाई पूरे देश में पहली इकाई है जो स्वामी विवेकानंद जी का प्रतिमा अनावरण करा रही है हम सब के लिए गौरव का दिन की आज स्वामी विवेकानंद जी का प्रतिमा अनावरण हो रहा है , कार्यक्रम के इस कड़ी में जिला संघचालक द्वारा उद्बोधन हुआ उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद उद्यान बहुत सुंदर है वहां हस्त चलित जिम का उपकरण है जिसमें शहर के सभी लोग लाभ ले रहे हैं तथा आज स्वामी विवेकानंद जी का प्रतिमा लग जाने के बाद उद्यान का शोभा और ज्यादा बड़ जाएगा उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव कार्यकर्ताओं को शुभकामना दिया तथा कार्यक्रम के इसी कड़ी में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद जी के जयकारों से शहर गुंजायमान हुआ ,तथा शोभा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से निकलकर स्वामी विवेकानंद उद्यान पहुंची उद्यान में आतिशबाजी व मंत्रों के उच्चारण के साथ अभाविप मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी के द्वारा प्रतिमा अनावरण किया गया । तथा सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद जी को नमन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित थे,विभाग संगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी ,प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी जी , जगदलपुर नगर विस्तारक आदित्य मिश्रा जी ,जिला संगठन मंत्री रामेश्वर कश्यप जी,जिला संयोजक वीरेन्द्र यादव , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गुलशन पाण्डेय , नगर उपाध्यक्ष राहुल पटेल , नगर सह मंत्री अमन गुप्ता, कार्यलय प्रमुख आकाश टांडे , एस एफ एस प्रमुख प्रिंस सिन्हा,कला मंच प्रमुख अनुराग टांडे, सह प्रमुख आकाश सक्सेना, एस एफ डी प्रमुख लक्की शर्मा ,सह प्रमुख भास्कर शर्मा, जनजाति प्रमुख रमेश नेताम,विद्यालय प्रमुख अविनाश शर्मा ,नगर कार्यकारणी सदस्य दीपक सिंह , वंश टांडे ,आदित्य साहू,रूपेश बेहरा ,सोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
