अधिवक्ताओं के हित में विभिन्न योजनाएं लागू करने के लिए अधिवक्ताओं ने कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव — प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित में विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए आज पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने अपना कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में आज पत्थलगांव अधिवक्ता संघ ने भी स्थानीय तहसील कार्यालय में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की साथ ही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम ,तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा ।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बजरंग शर्मा, बसंत शर्मा,ज्ञान शर्मा,एस डी बैरागी,राजेश पटेल,घनश्याम बेहरा,आनंद सिन्हा, मोहन प्रसाद यादव,मोहन राम यादव,सुखदेव गुप्ता,बीरबल टोप्पो,सागर पैंकरा,गोकरण डनसेना,सुरेंद्र कच्छप,जयराम भगत,प्रकाश मिंज,दयानिधि यादव,संतोष भोय, लंबोदर देहरी,सुखसाय धिरहि,अतुल त्रिपाठी, शुभम त्रिवेदी सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे ।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि छग उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं उसके साथ साथ मृत्यु दावा राशि 1000000 रुपए करने के साथ सामूहिक जीवन बीमा योजना लागू करने के लिए उक्त प्रदर्शन किया गया जिसमें राज्य सरकार से उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की गई
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता हित मे यह मांग वर्षों से लंबित है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button