100 फीट की ऊंचाई से गिरा बालक, मौके पर हुआ मौत ” शव को ढूंढने ग्रामीणों के साथ जुटी पुलिस

मुकेश अग्रवाल

जशपुर जिले से बड़ी है,, चार दोस्तों ने पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया।पुलिस और गांववाले नदी में मृत बालक का शव ढूंढ रहे हैं।मृतक के घरवालों के रो-रो कर बुरा हाल है।
मामला कुनकुरी थाना इलाके के गड़ाकटा गांव का है जहां के 5 दोस्त शाम को जंगल गए और मशाल जलाकर साल के पेड़ से पतंगे के अंडे निकालने की कोशिश करने लगे।इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़े 14 साल का बालक आकाश तिर्की नीचे गिर गया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।मृतक आकाश 8 वीं का छात्र था।उधर आकाश के घर नहीं लौटने से घरवाले परेशान हो गए और थाने पहुंचकर बालक के गुम हो जाने की सूचना दी।हालांकि पुलिस की तफ्तीश में ही मृतक बालक आकाश के दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया।
कुनकुरी थाना प्रभारी एल.आर.चौहान से जब हमने बात की तो उन्होंने पूरी घटना से पर्दा हटाते हुए बताया कि शव अभी नहीं मिला है,,गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।घटनास्थल देखने के बाद यह हत्या का मामला नहीं लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button