पत्थलगांव सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने विधायक राम पुकार सिंह से की मुलाकात
अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के लिए की मांग

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव का सिविल अस्पताल हमेशा से ही सुरक्षा को लेकर टोटा रहा है जहां सिविल अस्पताल में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का इंतजाम नहीं किया गया वहीं सिविल अस्पताल का स्वरूप भी काफी बड़ा दिखाई पड़ता है जिसकी तुलना में यहां स्टाफ की कमी एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी चीज खरी मापदंड में नहीं उतरती हैं। विगत दिनों शिवपुर ग्राम के एक नट व्यक्ति द्वारा अस्पताल परिसर के अंदर ड्यूटी रत महिला चिकित्सक से अश्लील हरकतें एवं जान से मारने की धमकी दी थी इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी इसके बाद पत्थलगांव थाना प्रभारी ने नट को जेल की सलाखों के पीछे भेजा था वही समय-समय पर अस्पताल के अंदर मरीज के परिजनों द्वारा एवं रात्रि में असामाजिक तत्वों का डेरा सिविल अस्पताल में लग जाता है जिससे लगातार ही अनहोनी की आशंका बलवती होती दिखाई पड़ती है जिसके लिए आज डॉक्टर का प्रतिनिधि मंडल एवं स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ ने पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह से सुरक्षा के लिए मांग करते हुए मुलाकात की ।पत्थरल गांव विधायक राम पुकार सिंह ने सिविल अस्पताल में सुरक्षा देने की पहल करने का पूरा भरोसा दिलाया है उन्होंने पत्थलगांव टीआई से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा है कि सिविल अस्पताल में रात्रि कालीन गश्त की व्यवस्था  की जावे ।आज की विधायक राम पुकार से मुलाकात के दौरान डॉ आशीष अग्रवाल ,डॉ संतोषी गुप्ता ,डॉ प्रफुल्ल लकड़ा ,डॉ श्रद्धा तिर्की,पवन वैष्णव, जय गुप्ता, आर के बर्मन, राहुल कुजुर ,स्टाफ नर्स, विमला अरुणा ,सोनल, पूनम ,कपिला कुजुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button