भरत साय के गृह मैदान में यू. डी. मिंज ने कांग्रेस प्रवेश की मारी सेंचुरी, जिलाध्यक्ष ने गिराया विकेट और कर दी बड़ी घोषणा

कुनकुरी/मुकेश अग्रवाल
गौरतलब है कि चुनाव के आते ही पार्टी में दल बदल का खेल शुरू हो जाता है प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुकी है कांग्रेस पूरी एक्शन मोड पर उतर गई है और जिलाध्यक्ष ने पूरे विधानसभा में गोपनीय चर्चा कर सेंधमारी में लग गए हैं जिले में पूरे प्रदेश के सबसे कम उम्र और ज्यादा राजनीति तजुर्बा माने जाने वाले जिलाध्यक्ष हैं मनोज सागर यादव इस बात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह चुके हैं कि मनोज सागर सबसे कम उम्र का तेज तर्रार जिलाध्यक्ष है और विपक्षी दलों का कमर तोड़ना अच्छे से जानता है हांलाकि इस बात से विधानसभा भर में हलचल हो गई है कि जिलाध्यक्ष सहित तीनो विधायकों ने अपनी कमर कस ली है । इसी सिलसिले में लगातार राजनीति में माहिर दो खिलाड़ियों ने अपना खेल शुरू कर दिया है हम बात कर रहे हैं एक सिक्के के दो पहलु की जिलाध्यक्ष मनोज सागर और विधायक यू.डी. मिंज की दोनों ने हाल ही में केराडीह क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं को कांग्रेस में प्रवेश कराने के बाद पूर्व विधायक और संसदीय सचिव भरत साय के गढ़ को भेद कर 100 लोगों से अधिक को कांग्रेस में प्रवेश कराया है ।100 लोगों ने जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव और विधायक यू.डी. मिंज की अगुवाई में कांग्रेस प्रवेश किया है विधायक ने गुलदस्ता दिया तो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सबका अभिवादन किया ।इनके कांग्रेस प्रवेश से भाजपा सदमे में है बताया जा रहा है कि वहां के प्रमुख लोगों को भरत साय और सांसद गोमती साय ने खूब समझाने की कोशिश की काफी दबाव भी बनाया गया लेकिन यू.डी. की विकास और यू.डी. का भरोसा ने सबकी निगाहें पर लकीर खींच दी ।

विधायक यूडी मिंज ने कहा कि आप विकास के साथ आइये विकास के साथ चलिए क्योंकि हमारा मकसद ही गांव गांव को विकास की राह पर जोड़कर रखना है । हमने जो भी किया हमारी सरकार हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो भी किया वो आपलोगों के सामने है हमने किसानों के लिये , गरीबों के लिए , बड़े बीमारी का इलाज के लिए , बच्चों के भविष्य के लिए कार्य किये हैं । वहीं जिलाध्यक्ष मनोज सागर ने कहा कि हम दुबारा सरकार में आ रहे हैं आपलोगों की मेहनत का नतीजा था जो 2018 में हमारी सरकार बनी और हमने बहुत से कार्य कर दिखाया जो कार्य भाजपा के 15 साल में नही हुए वो मजह 4 साल में हो गए पहले की अपेक्षा गांव का भविष्य काफी सुधर गया है और हमारी ताकत से दुबारा प्रदेश में सरकार बनानी है आपलोगों की मेहनत सरकार बनाने में अहम होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button