ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुवात मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले ने लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की महत्व को स्पष्ट करते हुवे कहा की हरेक मतदाता को अपने मत का प्रयोग किसी के बहकावे या प्रलोभन से नहीं बल्कि सोच समझकर करना चाहिए।भारत में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है , लोकतंत्र की सफलता देश की जागरूक मतदाता से ही संभव है।उद्बोधन के क्रम में प्रो पाटले ने छात्र- छात्राओं को प्रेरित करते हुवे कहा की आप सभी विद्यार्थी इस देश के भविष्य हैं,इस देश के कर्णधार हैं इसलिए मतदान के संबंध में जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आस पास के लोगों को भी जागरूक करें ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. के.राय ने भारत जैसे लोकतांत्रिक शासन में जागरूक मतदाता की भूमिका को बताते हुवे रैली की शुरूवात किए। उक्त रैली लाख झार से तहसील कार्यालय पत्थलगांव तक आयोजन किया गया Iउक्त कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, एन सी सी के कैडेट्स तथा अन्य छात्र छात्राए उपस्थित रहे । अंत में प्राचार्य द्वारा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता होने की शपथ दिलवाया गया |इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर.एस. कान्त , प्रो. अनुपमा प्रधान, डॉ. एस.के. मारकण्डे, प्रो.जे.के. भगत, अतिथि प्राध्यापक श्री संजय बघेल, सुनिल यादव, नीलम मण्डावी , छबिल चन्द्रवंशी , बसंत यादव, श्रीमती हूमी सिंह, कु सुबल्या प्रधान , अल्पना कुजूर, एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
