एडवांस लैमिनेट्स कंपनी ने कारपेंटर मीट का किया आयोजन



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में एडवांस लैमिनेट्स प्राइवेट कंपनी द्वारा कारपेंटर मीट का आयोजन किया गया कारपेंटर मीट में क्षेत्र के दर्जनों कारपेंटर ठेकेदारों द्वारा हिस्सा लिया गया एडवांस कंपनी के सेल्स ऑफिसर राजन शर्मा द्वारा एडवांस कंपनी के लैमिनेट्स के बारे में बारीकियों से कारपेंटर भाइयों को जानकारियां साझा की ।राजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवांस कंपनी 1 एमएम ,पीवीसी ,एक्रेलिक माइका सहित लैमिनेट्स की सारी सीरीज का निर्माण करती है हमारी कंपनी द्वारा माईका में बबल प्रूफ एवं आज के जमाने की सभी नई रेंज उपलब्ध करवाई गई है कंपनी के 400 से ज्यादा नए उत्पाद का निर्माण किया गया है जहां एक ही कंपनी के छत के नीचे लैमिनेट्स की दुनिया में सारी चीजें उपलब्ध हो जाती है ।कारपेंटर भाइयों को उन्होंने एडवांस कंपनी के माईका लगाने के लिए तौर तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। आज की कारपेंटर मीट में अजहर खान ,राजू राजस्थानी ,प्रदीप राणा ,सुनील शर्मा ,अनिल शर्मा, गोपी राणा ,पप्पू राणा, डेहरु बढ़ाई दिनेश महंत, धीरज शर्मा सहित दर्जनों कारपेंटर मौजूद रहे।
