ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय कारगिल विजय दिवस मनाया गया
पत्थलगांव



मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश , वसुधा का संवर्धन , वीरों का अभिनन्दन ,की थीम पर धूम- धाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया |उल्लेखनीय है कि सत्र 2023 में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत शासन ने कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जनहित के मुद्दे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरकारी संस्थाओं में किये जा रहे है। इसी क्रम में महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस एवं मेरी माटी मेरा देश की थीम पर पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था की एनसीसी यूनिट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम रखा गया ।
कार्यकम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. राय के द्वारा छत्तीसगढ की महतारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक स्वामी विवेकानंद, एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र छात्राएं स्वागत गीत, एव देशभक्ति गीत के माध्यम से कारगिल युद्ध एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद हुए जांबाज सेनानियों को श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए संकल्प लिये । संस्था के प्राचार्य डॉ. राय ने अपने उद्बोधन में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि जब भी देश की एकता एवं अखंडता को तोड़ने के कोई कुत्सित प्रयास हो तब सभी देशवासियों को एक हो जाना चाहिए । उद्बोधन के क्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर.एस. कान्त ने सभी छात्र छात्राओं को देश की सुरक्षा में प्रमुख योगदान देने वाले जांबाज सैनिकों के पदचिन्हों में चलकर देश की सेवा करने के लिए सदैव तैयार रहने हेतु प्रेरित किये। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी.आर.पाटले ने देश भक्ति एवं आजस्वी भाव से युक्त श्लोगन के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन किया । कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जे.के. भगत द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । मंचीय कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा लाए गए पौधों का रोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आई क्यू ए सी प्रभारी प्रो. अनुपमा प्रधान, एन सी सी के प्रभारी श्री संजय बघेल, अतिथि शिक्षक श्री नीलम मण्डावी, श्री छबिल चन्द्रवंशी , बसंत यादव, सुश्री पूनम चौहान, गीतांजली प्रधान, सुवल्या प्रधान, श्रीमती हूमी सिंह, सुनिल यादव एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

