ट्रैक्टर से लगातार हो रहे एक्सीडेंट को लेकर यातायात विभाग ने की कड़ी कार्यवाही
नौसिखिया ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर के कागजात को लेकर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
बिना कागजात फर्राटे भर रहे वाहनों के चालकों में मची हड़कंप

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव।शहर में रेत भरे ट्रेक्टर का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बीटी आई चौक किलकिला मार्ग पर रेत से भरे 6 ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्तकर मोटर व्हीकल एक्ट की कारवाई की है।सभी ट्रैक्टर चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है एवं जुर्माना हेतु  न्यायालय में  पेश किया गया है। विदित हो कि कृषि कार्य के लिए पकड़े गए ट्रैक्टर एवं ट्राली का व्यावसायिक उपयोग किए जाने से ट्रैक्टर के कृषि कार्य में ही उपयोगिता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं दरअसल कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर खरीदी कर अधिकांश लोगो द्वारा ट्रैक्टर में रेत मुरूम गिट्टी एवं अन्य व्यवसायिक सामग्रियों का परिवहन किया जाता है जो अवैध है फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने सभी ट्रैक्टर चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट का पालन करने की हिदायत देते हुए आगामी मर्तबा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात की है।गौरतलब हो कि पत्थलगांव यातायात पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार सर्चिंग अभियान चलाते हुए यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है साथ ही सभी चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी जा रही है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे कार्रवाई को देखते हुए यातायात के उल्लंघन करने वाले चालकों पर हड़कंप सा मच गया है साथ ही क्षेत्र में ट्रिपल सवारी एवं नाबालिक चालकों में कमी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button