दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ओम नमः शिवाय की गूंज से आवासीय परिसर गूंजता रहा



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
आदर्श दीनदयाल आवास कालोनी मदनपुर (इंजको) पत्थलगांव में सामुहिक रूद्रा अभिषेक आचार्य श्री मुकंद सतपथी एवं आचार्य श्रीकांत शर्मा जी के द्वारा विधिवत भोलेश्वर महादेव जी का पुजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। रूद्रा अभिषेक कार्यक्रम में श्री खीतीभूषण साहु,श्री इन्द्रजीत शर्मा ,श्री मयंक गुप्ता,श्री संतोष जयसवाल, श्री गोकरण डनसेना, श्री पप्पू यादव के परिवार इस प्रकार छः जोड़ो के द्वारा दूध, दही, घी,शहद, गन्ना रस एवं जल से रूद्राभिषेक किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रवि शंकर दीक्षित, श्री संजीव कुमार चटर्जी, श्री आर.डी.साहु , श्री मयंक कुमार गुप्ता, श्री खीती भूषण साहु, श्री संतोष जयसवाल,श्री इन्द्रजीत शर्मा,श्री गोकरण डनसेना,श्री पप्पू यादव एवं कालोनी के रहवासी शामिल हुऐ ।
इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त श्रद्धालुओं को कालोनी के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद सह आभार व्यक्त करते हुऐ कहां कि इसी प्रकार आगे भी कालोनी के प्रति सहयोग बनाये रखें।
