स्वामी आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव
छात्र छात्राओं को विधायक रामपुकार सिंह द्वारा तिलक लगाकर कराया गया प्रवेश उत्सव
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रिंसिपल तनु ठाकुर वाइस प्रिंसिपल संतोष चंद्रा द्वारा अतिथियों का किया स्वागत

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में आज शनिवार को कैबिनेट मंत्री दर्जा, छग वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद ,प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह, के विशिष्ट आतिथ्य में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास से साथ मनाया गया।इस मौके पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान अतिथियों अतिथियों का स्वागत शैक्षणिक समन्वयक धनु राम यादव घूमे अकेला परिचार्य लीलाधर बंजारा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य तनु सिंह ठाकुर ,वाइस प्रिंसिपल संतोष कुमार चंद्रा, अनिल श्रीवास्तव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जिसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा पहली से दसवीं तक के नव प्रवेशी बच्चों का मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा तिलक लगाकर मिष्ठान्न खिलाकर विद्यालय में स्वागत कराया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं एवं इंदिरा गांधी कन्या हाई स्कूल की छात्राओं को 70 सायकिलें वितरण की गई। जिससे दूरदराज ग्रामों से आने जाने में छात्राओं को सहूलियत हो और समय की बचत के साथ पढ़ाई में मन लग सके। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय अनिल श्रीवास्तव, संतोष चन्द्रा लीलाधर बंजारा,धनीराम यादव,स्वणकार सर आत्मानंद स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक रामपुकार सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव के रूप में एक अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पढ़ाई में बच्चों का मन लगने के साथ साथ मानसिक दबाव न बना रहे। उन्होंने कहा सरकार बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में लगातार प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का होना अतिमहत्वपूर्ण होता है। अनुशासन में रहकर कार्य करने से विद्यार्थी जीवन में सफलता के प्राप्ति अवश्य होती है।इस दौरान विधायक ने उपस्थित बच्चों से लगातार पढ़ाई में ध्यान देने और उनके भविष्य उज्जवल होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button