जनपद पंचायत सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक हुई संपन्न
सर्पदंश कुपोषण एवं आकाशीय बिजली से संबंधित एजेंडा पर हुई चर्चा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज जनपद पंचायत सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्पदंश प्रायोजना, आकाशीय बिजली एवं कुपोषण से पीड़ित बच्चों के देखरेख विषय पर चर्चा की गई। बैठक में आज रेड क्रॉस सोसाइटी में सदस्यों का जोड़ने का लक्ष्य को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ जे मींज द्वारा सदस्यों के जोड़ने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें सभी विभागों के प्रमुख एवं सभी स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल को बुलाया गया था जिसमें आज 43 सदस्यों को आजीवन सदस्यता दिलवाई ।रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल ने बताया कि आज 43 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलवाई गई है सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य के लिए एक टीवी पेशेंट के साथ 1 कुपोषित बच्चे का देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही आगे और भी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है ।आज की बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ,नीरज शर्मा ,सहसचिव डॉ विकास गर्ग नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रफुल्ल लकडा सहित सभी विभाग प्रमुख एवं सभी स्कूल कॉलेजों के प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button