कांसाबेल में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न, प्रभारी शेखर त्रिपाठी भी रहे मौजूद,

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव– आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांसाबेल में भी बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गई ।
इस दौरान ब्लॉक प्रभारी एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी कांसाबेल पहुंचे जहां सनातन धर्मशाला में उनका स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष लघु वनोपज संघ मार्शेल एक्का, जिला सचिव हंसराज अग्रवाल ,जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया ,पूर्व पीसीसी सदस्य रामभगत अग्रवाल संबोधित किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकताओं को सक्रिय होने को कहा और भूपेश बघेल सरकार के किसान कर्जामाफी , 2640 में धान खरीदी, स्व सहायता समूह कर्जामाफी समेत अनेक कार्यक्रमों को जनता को लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित को कहा । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पूनम गुप्ता , रवि शर्मा,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय यादव,ललित जैन ,बालेश्वर नायक, रविशंकर खुटिया , हंसराज अग्रवाल, कांसाबेल मंडी करीमन साय जिलाध्यक्ष अजीत साय, मयंक शर्मा,दिनेश राय ,मुकेश गुप्ता,टिंकू बंसल,सोशल मीडिया के अंकित गोयल ,रणजीत यादव, लीलापत यादव समेत जोन,सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button