कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर किया एकदिवसीय काम बंद हड़ताल प्रदर्शन।

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज 7 जुलाई 2023 को विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संगठन के कर्मचारी एवं अधिकारी तहसील पत्थलगांव में 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना व ज्ञापन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का 5 सूत्रीय मांग 1 छठवें वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतन के आधार पर केंद्र दर पर प्रेषित किया जाए

2 राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के सामान दे तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए

3 कर्मचारियों के विभिन्न मांगों के आधार मांगों पर आधारित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए

4 जन घोषणा के अनुसार घोषित चार स्तरीय वेतनमान 8 सोलह 24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि के आधार पर किया जाए एवं अनियमित संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए

5 पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से दिया जाए एवं 33 वर्ष के स्थान पर सेवा अवधि को 25 वर्ष की आ जाए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी मोर्चा के तहसील संयोजक भीमसेन स्वर्णकार जी ने कहा कि राज्य सरकार हमारी मांगे शीघ्र पूरा करें अन्यथा एक अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए हम सभी कर्मचारी अधिकारी बाध्य होंगे वहीं कर्मचारी अधिकारी संघों के प्रतिनिधि श्री अरुण रवानी प्रांतीय संयोजक,अर्जुन रत्नाकर प्रांतीय सह संयोजक ,संतोष कुमार टांडे जिला संयोजक ,जुनस एक्का अध्यक्ष शिक्षक संघ ,गिरीश सिंह अध्यक्ष लिपिक संघ , कुंदन कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, सहस राम आर्य अध्यक्ष शिक्षक संघ, विनोद साहू विकासखंड अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ,यशवंत यादव विकासखंड अध्यक्ष सहायक शिक्षक संघ ,अभिनाश सिन्हा कोषाध्यक्ष लिपिक संघ ,रामरतन साहू तालुका प्रभारी व्यवहार न्यायालय ,हीरालाल गोपाल संतोष सोनी ,प्रदीप कुमार एक्का ,सत्येंद्र कुमार दानी ,युधिष्ठिर राम बारीक ओपी यादव ,कैलाश नाथ यादव, एम अंसारी ,कृष्ण मुरारी डनसेना, देव सिंह सिदार, रमेश कुमार यादव दिनेश कुमार मिर्रे, दीपक बंजारे , मिखाइल एक्का सुनील कुमार बंदे सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button