पत्थलगांव पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी ,सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले चार आरोपियों को भेजा जेल की सलाखों के पीछे मारुति वेन में चोरी करने के लिए बनाया वेन का स्पेशल पिछला हिस्सा
चोरी के आरोपियों से दो मोटरसाइकिल सहित 50 नग सेंटरिंग प्लेट व ओमनी वेन बरामद
एसडीओपी पाटिल ने जल्द ही खरीददार एवं अन्य मामलों के खुलासे की कहीं बातें

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव क्षेत्र में लगातार ही चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था क्षेत्र में नवनिर्मित मकानों से सेंटरिंग प्लेट, सेंटरिंग प्लेट छड़ एवं अन्य सामानों की लगातार चोरियां हो रही थी जिसकी रिपोर्ट थाने में लगातार दर्ज की जा रही थी वहीं क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी भी दिनदहाड़े आंखों में धूल झोंक कर चोरों द्वारा पुलिस के लिए खुला चैलेंज किया जा रहा था इन घटनाओं के कारण जसपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के निर्देश पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल पत्थलगांव थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे सहित पुलिस स्टाफ द्वारा जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी वही पुलिस द्वारा चौक पर जब सघन गश्त के साथ चेकिंग की जा रही थी तब पुलिस को एक ओमनी वैन कार आते दिखाई दी जिसको रोककर पुलिस द्वारा चेकिंग की गई तो उसमें बैठे चार लोगों के साथ उसका चालक उतर कर चालक सीट से भागने लगा जिसके बाद पुलिस द्वारा ओमनी वैन में बैठे संदेही भरत दास पिता निरंजन दास करंगा बहला लुडेग निवासी से कड़ाई से पूछताछ की गई एवं ओमनी वेन में सेंटरिंग प्लेट के कुछ टुकड़े दिखाई दिए तो पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही सेंटरिंग प्लेट की चोरियों से कड़ी को जोड़ते हुए जब थाने लाकर चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए ओमनी वेन में चोरी की बात स्वीकार की। संदेही भरत दास पिता निरंजन दास जो पूरी घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है के द्वारा बताया गया कि 30 6 2023 को बेलडेगी कोरवा बहार के पास बन रहे सड़क किनारे रिटर्निंग वालों का काम की जगह से 50 नाम सेंटरिंग प्लेट को हमारे द्वारा मारुति ओमनी वैन में चोरी करना बताया गया जिसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में होरी लाल साहू पिता भूख राम साहू खेमडा डबरा शक्ति द्वारा 2 7 23 को पत्थलगांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी वही जगसाय भगत पिता मिनी दास सेखरपुर द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी की शेखर पुर में रथयात्रा के दौरान उनकी खड़ी हुई बाइक को किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14mb 8459 जो चोर द्वारा मारुति वैन में चोरी करना बताया गया एवं मारुति वैन से चोरी कर हौंडा शाइन मोटरसाइकिल को खिरोधर यादव यादव पिता टंकाधर यादव कोड़ा बहरी पोंगलों कांसाबेल निवासी द्वारा घर पर रखा गया है जहां से पुलिस ने जप्त किया वही 1.7. 23 को महुआ टिकरा में एक घर के पंछी में खड़ी प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक 13 a.m. 7920 को भी 4 लोगों द्वारा चोरी किया गया था जिस में भी ओमनी वैन में भरकर मोटरसाइकिल ले गए थे जिसे इग्नेश एक का केरल निवासी द्वारा अपने घर पर रखा गया था जिसे भी पुलिस द्वारा जब्ती किया गया सभी मामलों में पुलिस द्वारा माल जप्त किए गए जिसमें चार आरोपी भरत दास पिता निरंजन दास करंगा बहला लुडेग, पुरुषोत्तम यादव उर्फ पिंटू पिता कैलाश यादव बनगांव बागबाहर, इग्नेश एक्का पिता अमीर शाय केरजू खाल पारा सीतापुर, खीरो धर यादव पिता टंकाधर यादव कोड़ा बहरी पोगरो कांसाबेल निवासी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजा गया मामले को सुलझाने में निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे, संतोष तिवारी, खिरोवति बेहरा, सीरद शाह, पवन पैकरा ,अंसारी ,आरक्षक कमलेश्वर वर्मा ,पवन पैकरा, तुलसी रात्रे,मुकेश पांडे, अशीषन टोप्पो ,अजय खेस,सतीश मिंज की सक्रिय भूमिका रही
चोरी के मास्टरमाइंड द्वारा वैन को बनाया गया था चोरी के लिए स्पेशल
मारुति वैन को चोरी के मास्टरमाइंड भरत दास द्वारा चोरी करने के लिए मारुति वैन को स्पेशल पीछे से अंदर की ओर खाली स्पेस करते हुए डिजाइन बनाया गया था इनके द्वारा सेंटरिंग प्लेट के साथ मोटरसाइकिल भी वेन में भरकर चोरी की जाती थी ताकि किसी को इन पर चोरी का संदेह ना हो सके दिनदहाड़े वेन में भरकर मोटरसाइकिल इनके द्वारा चोरी कर ली जाती थी
पुलिस द्वारा बिजली के तार, छड़ एवं अन्य मोटरसाइकिल भी की बरामद
पत्थलगांव एसडीओपी ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों द्वारा बताई गई अन्य जानकारियों का भी जल्द ही सिलसिलेवार खुलासा किया जावेगा पकड़े गए चोर लंबे समय से चोरी के कार्यों में लिप्त थे जिनके द्वारा काफी लंबी चोरियां की गई है एवं चोर द्वारा माल बेचने एवं माल के खरीददारों के बारे में भी जानकारी दी गई है जिसे जल्द ही कड़ी को जोड़ते हुए खरीददारों को भी पकड़ा जावेगा मामले में जो भी आरोपी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button