छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अखिलेश रात्रे पत्थलगांव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल से क्षेत्र के विकास एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अखिलेश रात्रे बुधवार को पत्थलगांव के विश्रामगृह पहुंचे यहां उन्होंने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल से मुलाकात की इस दौरान क्षेत्र के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई इसमें पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग प्रमुखता से शामिल रही जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने स्थानीय लोगों की जन भावनाओं से अवगत कराते हुए अपने विचार श्री रात्रे के समक्ष रखें उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पत्थलगांव को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। इसे लेकर लोगों द्वारा दशकों से मांग की जा रही है लोगों को कांग्रेस की सरकार से काफी उम्मीदें हैं ऐसे में सरकार को पत्थल गांव को जिला बनाने के लिए जल्द से जल्द पहल करनी चाहिए गौरतलब है कि श्री रात्रे छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार बघेल के विशेष सलाहकार भी हैं उन्होंने पत्थलगांव के लोगों की भावनाओं को उपयुक्त मंच के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया वहीं उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भी अपने विचार उपस्थित लोगों से साझा किए उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लाकर एक महत्वपूर्ण पहल की है इसके जरिए प्रदेश के कोने-कोने के पत्रकारों को लाभ मिल सकेगा उन्होंने बताया कि पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तरीय पत्रकार बोर्ड का भी गठन किया जा रहा है उन्होंने पत्रकारों से भी अधिकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने के लिए सक्रियता पूर्वक योगदान देने की बात कही उन्होंने कहा कि कानून बन जाना ही पर्याप्त नहीं है जब तक इसका समुचित रूप से पालन ना हो इसमें पत्रकारों को स्थानीय स्तर पर भी अपनी सहभागिता निभानी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button