अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर पतंजलि योगा क्लब द्वारा किया योगाभ्यास



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में पतंजलि योगा क्लब द्वारा प्रतिदिन मैरिज गार्डन में निशुल्क योगाभ्यास की क्लास लगाई जाती है उसी तारतम्य में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर योगी भाइयों द्वारा योगाभ्यास किया गया ।योगा क्लब के पवन अग्रवाल द्वारा योगी भाइयों को योग की बारीकियां समझाई गई योग के बारे में जानकारी देते हुए पवन अग्रवाल ने कहा कि हमें प्रतिदिन 1 घंटे योग का अभ्यास करना चाहिए योग जितनी क्षमता हो उतनी करनी चाहिए किसी भी योग के अभ्यास को जबरदस्ती शरीर पर प्रयोग नहीं करना चाहिए।
योग क्लब के बलदेव नायक ने कहा कि योग करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता है लगातार बढ़ती हैं जिससे हमारा शरीर प्रतिरोधक क्षमता सहने के काबिल हो जाता है ।
योग क्लब के मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें करे योग रहे निरोग के नारे को हमेशा ही सार्थक करने का प्रयास करना चाहिए योग करने से शरीर में आने वाली बीमारियां प्रतिरोधक क्षमता के कारण दम तोड़ देती हैं एवं शरीर में रोग नहीं लगते हैं युवा क्लब के सुंदर अग्रवाल, रामकुमार पटेल ,बच्चन दुबे, नीरज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल , लक्ष्मी पटेल, राजेश गुप्ता, किशोरी साल,सहित सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए योग का अभ्यास किया।

