सरस्वती शिशु मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

मुकेश अग्रवाल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सरस्वती शिशु मंदिर परिवार द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया एवं इस आयोजन में बच्चे , युवा , पुरुष एवं महिला योग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया . इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में श्री लाल बिहारी सिंह जी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यकारिणी (छ. ग. प्रांत) , श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी माननीय जिला संघ चालक जिला कांसाबेल एवं अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव , श्री रामनिवास जिंदल जी उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव , श्री हरिशंकर देवांगन जी सह विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , श्री कमलेश चंद्रा जी नगर खंड विस्तारक पत्थलगांव , श्री डेमुधर बंजारा जी नगर बौद्धिक प्रमुख , विद्यालय के आचार्य , विद्यार्थी , भैया – बहन एवं नगर के गणमान्य नागरिक बंधु-भगिनी की उपस्थिति में योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ…!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button