कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में कराई गईं 183 लोगों की पांव धोकर हिंदू धर्म में कराई गई घर वापसी ?कल्याण आश्रम के तत्वाधान में चिकनीपानी में आयोजित हुआ घर वापसी कार्यक्रम

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

मंगलवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक क चिकनीपानी में कल्याण आश्रम के तत्वाधान में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बागबाहर क्षेत्र के 27 परिवार के 183 लोगों को बजरंग दल जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के द्वारा पैर धोकर अपने मूल हिन्दू धर्म में वापसी की गईं । इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर आसपास के क्षेत्रों के काफी लोग पहुंचे।

ज्ञात हो कि पत्थलगांव के लुडेग बागबाहर, चिकनीपानी, खूंटापानी कोतबा क्षेत्र में लगातार धर्म बदलने का खेल तेजी से चल रहा है, जिससे इस क्षेत्र के वनवासी लोग दुखित हो रहे थे वो लगातार इस प्रकार से से ईसाई मिशनरियों के द्वारा वनवासियों के कराय जा रहे धर्म परिवर्तन से व्यथित हो कर इन्होंने इसकी जानकारी कल्याण आश्रम तक पहुंचाई. कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों के लिए भी यह चिंता का विषय रहा है उन्होंने इस विषय पर विचार विमर्श कर इसे रोकने व्यपक अभियान चलाने के धर्मान्तरित वनवासियों की घर वापसी के लिए अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया इसके लिए उन्होंने जशपुर कुमार विजय आदित्य सिंह को घर वापसी के लिए चिकनीपानी भेजा जहाँ उन्होंने घर वापसी कार्यक्रम कराया.

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष और जशपुर कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि
जशपुर जिले तेजी से धर्मान्तरण की घटना बढ़ी है कल्याण आश्रम के कार्यकर्त्ता के रूप में ज़ब गाँव का दौरे में जाता हूँ तो मुझे इस प्रकार के कृत्य के बारे में अवगत कराया जाता है जो अनुचित है मुझे यहाँ हुए घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बागबाहरा क्षेत्र में भी आये दिन धर्म बदलने में ईसाई धर्म के कुछ लोग लगे हुए है. आज कल्याण आश्रम के द्वारा मुझे 27 परिवार के 183 लोगों की घर वापसी कराने का जिम्मा दिया गया.

उन्होंने कहा धर्मान्तरण की बढ़ती घटना चिंतनीय है यदि इस ओर सामूहिक रूप से नहीँ सोंचा जायेगा तो आने वाले दिनों में हिन्दू धर्म खतरे में पड जायेगा राजकुमार जूदेव ने कहा कि इसी तरह हमारे भोले भाले वनवासियों को बरगला कर उनका धर्म बदला जायेगा. धर्म बदलने वालों अब तुम्हारी इन कृत्यओं को देख़कर हम चुप नहीँ रह सकते है ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हम तैयार हो गए. अपने कृत्यओं से वे बाज आ जाएँ.

इस कार्यक्रम कल्याण आश्रम के कार्यकर्त्ता और पूर्व विधायक जशपुर जगेश्वर राम भगत, भाजपा एसटी मोर्चा के सदस्य सुरेंद्र सिंह बेसरा, गंगाराम भगत,कल्याण आश्रम जिला संगठन मंत्री रविन्द्र शेखर सिंह समेत क्षेत्र के कल्याण आश्रम के कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय नेता शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button