पत्थलगांव में मोबाइल चोरों का आतंक
सब्जी मार्केट से दो मंहगे मोबाइल पार पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है चोरों में चोरी करने में किसी भी प्रकार की खौफ दिखाई नहीं देता है जिसका जीता जागता उदाहरण आज दिनदहाड़े सब्जी मंडी से 2 लोगों के महंगे मोबाइल सेट की पॉकेट मारी से लगाया जा सकता है मोबाइल चोरों ने राजेश बेहरा घरजियाबथान , ललित बेहरा गहझरिया के पाकिट से मोबाइल पर कर दिए गए मोबाइल की कीमत हजारों में आंकी जा रही हैं ।वही विगत रात्रि पत्थलगांव स्टेट बैंक के पीछे मोटर पंप में लगे तांबे के तार को भी चोर काट कर ले गए हैं मोटर पंप के मालिक अजय दुबे ने बताया कि 2 महीने के अंदर मोटर पंप से तीन बार चोरों द्वारा तार काट दिया गया है जिसकी मौखिक सूचना पुलिस थाने में देने पर देखने की बात कही जाती है ।आज फिर से चोरों ने मोटर पंप से तांबे के तार को काट दिया गया जिसकी सूचना पत्थलगांव थाने में दे दी गई है ।पुलिस द्वारा आवेदन लेकर अलमारी की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया जाता है मामलों पर पुलिस कोई ध्यान नहीं देती है जब कोई बड़ी घटना शहर में हो जाती है तब पुलिस केवल उन्हीं मामलों पर अपना ध्यान आकर्षित करती है।
पत्थलगांव नगर में दर्जनों मोटरसाइकिल चोरियां हुई थी जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं ढूंढ पाई है जबकि पत्थलगांव क्षेत्र की मोटरसाइकिल कापु पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों द्वारा इस क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया था वही झारखंड में भी कुछ चोर झारखंड पुलिस द्वारा पकड़े गए थे जिनके द्वारा भी पत्थलगांव क्षेत्र की मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल की है लेकिन पत्थलगांव पुलिस द्वारा चोरी के मामलों पर अपना ज्यादा ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जाता है यदि पत्थलगांव पुलिस आसपास क्षेत्र में पकड़े गए अन्य थानों के पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों से यदि गहराई से छानबीन की जाती तो निश्चित ही पत्थलगांव क्षेत्र से हुई चोरियों पर से पर्दा उठ सकता था। कुल मिलाकर पत्थलगांव पुलिस की गश्त की पोल चोरियों से खुल रही है पत्थलगांव पुलिस का खौप चोरों पर कहीं भी नजर नहीं आता है ।
सुलेशन छाप बच्चों से नगर के नागरिक परेशान
पत्थलगांव नगर में सुलेशन छाप बच्चे जो सुलेशन के आदी हो चुके हैं जिन्हें विगत दिनों पत्थलगांव के पूर्व टीआई भास्कर शर्मा द्वारा पकड़कर न्यायालय भेजा गया था लेकिन सुलेशन छाप बच्चे नाबालिक होने का भरपूर फायदा उठा रहे हैं जहां न्यायालय द्वारा तुरंत ही ही छोड़ देने की वजह से सुलेशन छाप बच्चों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं जहां सुलेशन छाप बच्चों द्वारा नगर में छिटपुट छोरियों का नगर के लोगों के नाक में दम कर रखा है सुलेशन के आदी हो चुके बच्चों से कम दामों पर सामानों को खरीद कर खरीदार मालामाल हो रहे हैं वही नगर के लोग चिटपुट चोरियों से परेशान हो चुके हैं यदि जल्द ही पुलिस द्वारा सुलेशन छाप बच्चों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं होंगे जब इन बच्चों द्वारा बड़ी चोरियां करने से नहीं हिचकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button