नवनिर्मित डुमरबहार धान खरीदी केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पांच गांव के किसान आक्रोशित,, प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में नाकाम, अब धान खरीदी केंद्र का स्थल परिवर्तन करने की कवायद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। नवनिर्मित डूमरबहार धान खरीदी केंद्र पर अब अवैध कब्जाधारी की नजर लग गई है। इस नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर पांच गांव के किसान आक्रोशित हैं। वहीं प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में नाकाम नजर आ रही है। अब धान खरीदी केंद्र का स्थल परिवर्तन करने की कवायद का विरोध शुरू हो गया है। मामला डूमरबहार का है जहां किसानों ने धान खरीदी केन्द्र की जमीन में चल रहे अवैध कब्जा को लेकर तहसीलदार बागबहार को लिखित शिकायत की है। धान खरीदी केंद्र स्थल में किसी भी प्रकार से फेरबदल करने पर जनांदोलन एवम धरना प्रदर्शन की बात कही जा रही है।
गांव के जनप्रतिनिधियों के कहना है कि ग्राम डुमरबहार के नवनिर्मित धान खरीदी केन्द्र (टी.एस.एस.) लुड़ेग से सम्बंध का शासन द्वारा समस्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच गणों द्वारा प्रस्ताव पास कर उक्त जमीन को आबंटित किया गया जिसे आर.आई. पटवारी द्वारा जमीन को नाप कर बताया गया जिसका रकबा 1.444 एवं खसरा न0 178 है। नाप के समय 5 ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, बी.डी.सी. एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उसके पश्चात सभी लोगों द्वारा बैठक हुआ जिसमें निर्णय लिया गया कि उदघाटन हेतु माननीय विधायक रामपुकार सिंह जी को आमंत्रित किया गया।
जिसको खरीदी से पूर्व माननीय विधायक महोदय द्वारा उद्घाटन कर उक्तस्थान पर सिला लेख लगाया गया एवं विधिवत पूजन हुआ उसके पश्चात धान खरीदी किया गया। एक वर्ष के पश्चात शंकर यादव पिता मुकुदो द्वारा नाप जमीन पर बाउन्ड्रीवाल एवं मकान बनाने का काम शुरू किया। जिसकी सूचना माननीय मंत्री महोदय अमरजित भगत, श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं तहसील बागबहार,एस.डी.एम. को आवेदन कर सूचना दी गई।
समस्त पांच ग्रामपंचायत के सरपंच, पंच एवं कृषकों द्वारा निर्णय लिया गया है कि हमें शासन द्वारा खसरा नं.178, रकबा 1,444 को दिया गया है। उसी स्थान पर धान खरीदी केन्द्र होगा। किसी भी हालत में दूसरे स्थान पर नहीं लिया जायेगा। यदि इसमें किसी भी प्रकार का फेर बदल करने पर जनआंदोलय एवं कृषको द्वारा एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धरना किया जायेगा।अतः उक्त स्थान को यथावत रखते हुऐ अवैध निर्माण जो शंकर यादव पिता मुकुदो द्वारा किया जा रहा है उसे रोक लगाकर हटाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button