केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे पत्थलगांव किया आमसभा को सम्बोधित

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश मे महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है पूरे महीने भर से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसके तहत आज दिनाँक 12.06.2023 दिन सोमवार को दोपहर तय कार्यक्रम से डेढ़ घण्टे लेट से पहुचते हुए मंडी प्रांगण पत्थलगांव में विशाल लोकसभा स्तरीय आमसभा/सम्मेलन में पहुचे
उक्त जनसभा मे केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ रायगढ़ लोकसभा के सभी नेतागण, जशपूर से पूर्व राज्यसभा सदस्य राजा रणविजय सिंह जूदेव, भाजपा संगठन मंत्री राम प्रताप, पूर्व मंत्री कृष्णा राय, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, पत्थलगांव के पूर्व विधायक शिव शंकर सिंह पैंकरा, डीडीसी सालिक साय, मण्डल अध्यक्ष अनिल मित्तल, ग्रामीण मण्डल प्रभारी हरजीत सिंह भांटीया, पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष डॉक्टर बीअल भगत, यस प्रताप सिंह जूदेव , शोर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अवधेश गुप्ता, मण्डल महामंत्री अंकित अग्रवाल, लुड़ेग तमता मण्डल अध्यक्ष पुरन्दर यादव, प्रदीप गुप्ता, रूप सिंह राठिया, सुषडेगा के सरपंच हंसलाल सिदार उप सरपंच हेमंत, जयप्रकाश यादव , विकास शर्मा, कुंदन शर्मा, सहित सैंकड़ों भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता सहित लगभग 3तीन हजार की भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पत्थलगांव मंडी प्रांगण में हुए जन सभा मे मुख्य रूप से छतीसगढ़ राज्य मे भर्ष्टाचार में बढ़ता कदम और विकास में पिछड़ते राज्य की ब्यवस्था की बात करते हुए अपनी बात की शुरुआत की उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने छतीसगढ़ , झारखंड ,और उत्तराखंड राज्य की कल्पना की थी और उसे पूरा भी किये उसी तरह आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत मे विकास की उच्चाइयो में देश पहुचा है। हमने विकास को हर क्षेत्र में पहुँचाया है। पर छत्तीसगढ़ राज्य में भुपेस बघेल ने राज्य की पूरी ब्यवस्था ही खराब कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख मकान बना कर दिए है। हर घर तक नल जल योजना से घर तक पानी पहुचा रहे है। हमने 9लाख पचास हजार गैस कनेक्शन दीया है। हमने 9 वर्ष में जो काम किया है। वो आप सभी के सामने है। सभी जानते है। कि नरेंद्र मोदी की विदेश नीति में हम बहुत आगे बढ़ चले है। आज हमारी बाते सुनी जाती है। विदेशों के राष्ट्राअध्यक्ष भारत की तरफ देख रहे है। आज ये जो मान सम्मान और प्रतिष्ठा भारत के हर नागरिक की बनी है। वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बनी है। हम बहुत जल्द ही रायगढ़ को हवाई सेवा से जोड़ कर क्षेत्र के लोगो की सुविधा देने वाले है। ट्रेन में अनेक सुविधा वंदे भारत के रूप में देश को दिए है। आज साढ़े चार वर्ष के भुपेस सरकार के कार्यकाल को देखिए और 15 वर्ष के रमन सिंह के कार्यकाल को देखिए आप को खुद समझ मे आजयेगा की हमारी पार्टी किस तरह लोगो के हित मे कार्य करती है। हम सभी के विकास के लिए कार्य करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button